कलेक्टर ने किया सकेती ग्राम स्थित निर्माणाधीन पोल्ट्री हेचरी का औचक निरीक्षण

कलेक्टर ने किया सकेती ग्राम स्थित निर्माणाधीन पोल्ट्री हेचरी का औचक निरीक्षण

निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए दोनों संविदाकारों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

चल रहे निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में करें पूर्ण – श्री बैनल

 

सिंगरौली 22 अप्रैल 2026/ विकासखंड चितरंगी क्षेत्रांतर्गत के ग्राम सकेती में सीएसआर मद से स्वीकृत 9 करोड़ राशि से जिले में पोल्ट्री उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए निर्मित होने वाली पोल्ट्री हेचरी का औचक निरीक्षण कलेक्टर श्री गौरव बैनल द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित कार्यपालन यंत्री ई आरईएस से निर्माण कार्य के स्वीकृति के दिनांक सहित निर्माण कार्य के प्रगति की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने नाराज़गी व्यक्त करते हुए कहा कि दो वर्ष से स्वीकृत कार्य अभी तक पूर्ण नहीं किया गया है। जबकि कार्य पूर्ण करने की अवधि 12 माह ही कॉन्ट्रैक्ट में निर्धारित की गई है। कलेक्टर ने समय सीमा में कार्य पूर्ण न होने पर निर्माण कर रहे दोनों संविदाकारों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को निर्देश दिए कि जो निर्माण कार्य किया गया है उसकी गुणवत्ता की जांच हेतु समिति का गठन कर एक सप्ताह के भीतर जांच प्रतिवेदन लिया जाए। यदि गुणवत्ता में कमी पाए गई हो तो सम्बंधित एजेंसियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने करने के साथ ही उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाए। कलेक्टर कहा कि यह भी सुनिश्चित करें कि कार्य जितने माह की देरी हुई है कॉन्ट्रैक्ट के प्रावधानों के अनुसार पेनल्टी लगाने की कार्यवाही किया जाए। इस पहल के माध्यम से क्षेत्रीय स्व सहायता समूह एवं अन्य पोल्ट्री फार्मों को उचित मूल्य में चूज़े उपलब्ध हो सकेंगे इसके माध्यम से जिले में पोल्ट्री उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा । निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जगदीश गोमे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।