भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रबुद्ध जन बैठक हुई संपन्न

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रबुद्ध जन बैठक हुई संपन्न

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री *माननीय नरेन्द्र भाई मोदी जी के 8 वर्ष का सफलतम कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रबुद्ध जन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें *मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं रीवा के पूर्व सांसद माननीय बुद्धसेन पटेल जी* रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में *भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय वीरेन्द्र गोयल जी, देवसर विधायक माननीय सुभाष रामचरित्र जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माननीय रामनिवास शाह जी, पूर्व विधायक माननीय राजेन्द्र मेश्राम जी, पूर्व जिलाध्यक्ष माननीय राम सुमिरन गुप्ता जी एवं मोर्चा जिला प्रभारी श्री सुंदर लाल शाह जी* उपस्थित रहे। *कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री कमलेश बैस जी ने किया।*

सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ *भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी* के प्रतिमा के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया तत्पश्चात *सभी अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण कर किया गया मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री कमलेश बैस जी ने स्वागत उद्बोधन के माध्यम से अतिथियों एवं समस्त कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।*

प्रबुद्ध जन संगोष्ठी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए *पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व सांसद माननीय बुद्धसेन पटेल जी* ने कहा विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता देश के यशस्वी *प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र भाई मोदी” की का 8 वर्ष का सफलतम कार्यकाल पूर्ण हुआ है।इस दौरान विश्व पटल पर भारत की अलग छवि निर्मित हुई है। हमारा राष्ट्र मजबूत‌ राष्ट्र बनकर उभरा है। यह देश के लिए स्वर्णिम कार्यकाल है। वहीं कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए पूर्व सांसद जी ने कहा कांग्रेस पार्टी में सरकार की योजनाएं उनके नेताओं के नाम पर हुआ करती थी। *सन् 1991 में रीवा के कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने कहा था* हम केंद्र से ₹1 भेजते हैं तो जनता तक आते आते हैं 15 पैसे ही बचता है। लेकिन मोदी जी के सरकार में सरकार जितनी राशि केंद्र से भेजती है सीधी हितग्राहियों के खाते में उतनी ही राशि मिल जाती है। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता राष्ट्र के लिए जीता है और राष्ट्र के लिए मरता है। हम पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं को जागने की जरूरत है। पंचायत राज चुनाव एवं नगरी निकाय के चुनाव में हम अपनी मजबूती के साथ दावेदारी प्रस्तुत करें। तथा अपने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते रहें। जिससे जो भी हमारा कार्यकर्ता चुनाव लड़े तो उसे निर्विघ्न विजय हासिल हो। सभी कार्यकर्ता आरक्षण पर ना जाकर जहां भी पिछड़ा वर्ग समुदाय का व्यक्ति खड़ा हो उसके साथ मजबूती के साथ खड़ा रहे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने स्पष्ट कर दिया है नगरी निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग को 27% से ज्यादा टिकट देने का काम करेगी इसलिए हम हमारा कार्यकर्ता मजबूती के साथ मैदान में उतर जाए दुनिया की कोई ताकत नहीं है जो पिछड़ा वर्ग को कमजोर साबित करें हम सब को अपने हक के लिए लड़ना पड़ेगा संघर्ष करना पड़ेगा जब तक बच्चा रोता नहीं है तब तक माता उसे दूध नहीं पिलाती भारतीय जनता पार्टी की सरकार जाती पाती में विश्वास नहीं करती बस सभी के हितों का चिंतन करती है। इसलिए पिछड़ा वर्ग की जिम्मेदारी भी सबसे ज्यादा बनती है पार्टी के साथ मजबूती से खड़ा रहे। प्रबुद्ध जन संगोष्ठी में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए *भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय वीरेन्द्र गोयल जी* ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार पं. दीनदयाल जी के अंत्योदय के विचार साकार करते हुए समाज के हर वर्ग का उत्थान करने का काम करती। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा संगठन का मजबूत मोर्चा होने के साथ अपने जिम्मेदारियों को मजबूती के साथ निर्वहन करता है। कार्यक्रम को *देवसर विधायक माननीय सुभाष रामचरित्र जी* ने भी संबोधित किया।

*कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजकुमार कुशवाहा जी एवं अतिथियों व प्रबुद्ध जनों का आभार प्रकट जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा जी ने किया।*

प्रबुद्धजन संगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोर्चा के *जिला उपाध्यक्ष श्री दिनेश शर्मा जी, श्री मानप्रसाद पाल जी, श्री जायसवाल जी, जिला मंत्री उमेश विश्वकर्मा जी, भागवत जयसवाल जी, डॉक्टर अजय शाह जी, जिला आईटी प्रभारी अजय सिंह बैस जी, वरिष्ठ नेता लालजी शाह जी, देव लाल यादव जी, जय प्रसाद बैस जी, लालचंद नापित जी, मंडल अध्यक्ष शेषमणि वैश्य जी, दिलीप जायसवाल जी, रमेश कुशवाहा जी, प्रदीप शाह जी, रामधनी यादव जी, राधेश्याम शाह जी, चंद्रदत्त नापित जी, रमाकांत यादव जी, छोटे पाल जी, संजय वैस जी, संतोष साह‌ जी, बृजेश शाह जी, सदीक मोहम्मद जी, इमामुद्दीन, आनंद शर्मा जी, लल्लूराम बैंस जी, अजय कुमार शर्मा जी, मनराखन शाह जी, रामकुमार बैस जी एवं अखिलेश बैस जी* सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।