कमिश्नर ने मिशन कर्मयोगी में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित मिशन कर्मयोगी पोर्टल में रीवा जिले को हासिल हुई विशेष उपलब्धि

कमिश्नर ने मिशन कर्मयोगी में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित मिशन कर्मयोगी पोर्टल में रीवा जिले को हासिल हुई विशेष उपलब्धि

 

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कमिश्नर बीएस जामोद ने मिशन कर्मयोगी आई जीओटी पोर्टल पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले रीवा इंजीनियरिंग कालेज के दो प्राध्यापकों को सम्मानित किया। कमिश्नर ने प्राध्यापक डॉ साकेत जैन और प्रकाश कुमार सिंह को प्रदेश में तकनीकी शिक्षा विभाग की वरीयता सूची में क्रमश: चौथा और पाँचवा स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कलेक्टर रीवा श्रीमती प्रतिभा पाल, कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन, प्राध्यापक इंजीनियरिंग कालेज डॉ संदीप पाण्डेय तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इस संबंध में इंजीनियरिंग कालेज के प्राचार्य डॉ आरपी तिवारी ने बताया कि मिशन कर्मयोगी डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम आई जीओटी के माध्यम से सभी अधिकारी और कर्मचारी ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस पोर्टल में 15 से 19 सितम्बर 2025 की अवधि में रीवा इंजीनियरिंग कालेज के दो प्राध्यापकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन दोनों प्राध्यापकों को तकनीकी शिक्षा विभाग से सर्वाधिक प्रमाण पत्र प्राप्त हुए। तकनीकी शिक्षा विभाग की वरीयता सूची में इन्हें प्रदेश में चौथा और पाँचवा स्थान प्राप्त हुआ। यह रीवा संभाग के लिए कर्मयोगी पोर्टल पर विशेष उपलब्धि है।