अजंता राधा कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, रोजगार की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल
सिंगरौली एनसीएल के ब्लॉक बी गोरबी क्षेत्र में ओबी कार्य कर रही अजंता राधा कंपनी के खिलाफ एक बार फिर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है। सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और विस्थापित परिवार सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी स्थानीय लोगों को रोजगार देने के बजाय बाहरी लोगों को पैसे लेकर नौकरी दे रही है। जबकि प्रभावित और विस्थापित परिवारों का कहना है कि उन्हें प्राथमिकता के आधार पर रोजगार मिलना चाहिए।
ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल सभी प्रदर्शनकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।