मोरवा पुलिस की कार्यवाही जारी
चोरी के प्रकरण में फरार शातिर स्थाई वारंटी समेत अन्य मामलों में कुल 07 गिरफ्तार
सिंगरौली *पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र सिंह* के निर्देश पर संपूर्ण जिले में फरार आरोपियों व नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लंबे समय से चोरी के प्रकरण में फरार चल रहे स्थाई वारंटी समेत *कुल 7 लोगों* को पकड़ा गया है।
जानकारी अनुसार मुखबिर द्वारा थाना प्रभारी मोरवा *निरीक्षक मनीष त्रिपाठी* को सूचना मिली की एक स्थाई वारंटी अपना नाम बदलकर ग्राम मुड़कटवा में रह रहा है। जिसपर एक टीम रवाना कर *आरोपी राम सिंह उर्फ शिवबरन सिंह पिता जय सिंह* उम्र 35 वर्ष निवासी बूढाडोल को अपराध क्रमांक 263/06 धारा 379, 34 ताहि में जारी स्थाई वारंट में गिरफ्तार किया गया। आरोपी चितरंगी, मोरवा समेत अन्य राज्यों में अलग नाम से अपराध करता था।
इसके अतिरिक्त थाना क्षेत्र के निगरानी बदमाश *ददाले उर्फ सुब्बेलाल* निवासी कनुहुई को अपराध क्रमांक 388/17 धारा 341, 323, 324 , 427, 34 भादवी में गिरफ्तार किया गया, इस पर आधा दर्जन अपराध दर्ज है। वहीं अवैध नशे के खिलाफ कार्यवाही में चार लोगों को अवैध हाथ भट्टी शराब के साथ अलग-अलग 02 स्थानों से गिरफ्तार किया गया। साथ ही *मनोज सिंह* निवासी चमरखोह को 25 बी आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक साहब लाल सिंह, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, संजय सिंह परिहार, अर्जुन सिंह, आरक्षक सुबोध सिंह, राम नरेश प्रजापति, राहुल सिंह, महिला आरक्षण ज्योति पांडे, पूजा त्रिपाठी मौजूद रहे।