एजुकेट गर्ल्स को मिला रेमन मैग्सेसे अवॉर्ड 2025, एशिया का सर्वोच्च सम्मान पाने वाली पहली भारतीय संस्था

एजुकेट गर्ल्स को मिला रेमन मैग्सेसे अवॉर्ड 2025, एशिया का सर्वोच्च सम्मान पाने वाली पहली भारतीय संस्था बनी।

सिंगरौली। भारत की प्रमुख सामाजिक संस्था एजुकेट गर्ल्स को वर्ष 2025 का प्रतिष्ठित रेमन मैग्सेसे अवॉर्ड प्रदान किया गया है। यह एशिया का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है और पहली बार किसी भारतीय संस्था को यह पुरस्कार मिला है।लाखों बच्चियों को स्कूल लौटाने का अभियान एजुकेट गर्ल्स ने अब तक दो करोड़ से अधिक बच्चियों को स्कूल लौटाने और शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है। संस्था ने ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में बालिकाओं और युवतियों को शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए समाज की गहरी धारणाओं को चुनौती दी है।
संस्थापक का बयान
संस्था की संस्थापक सफीना हुसैन ने कहा –
“यह उपलब्धि हमारी टीम, स्वयंसेवकों, पार्टनर्स और सबसे बढ़कर उन बच्चियों के नाम है जिन्होंने शिक्षा को फिर से अपनाया। आने वाले दस वर्षों में एजुकेट गर्ल्स का लक्ष्य एक करोड़ से अधिक बच्चों तक पहुँचना है।”
सीईओ का संदेश,एजुकेट गर्ल्स की सीईओ गायत्री नागर लोने ने कहा –
“हमारे लिए शिक्षा केवल विकास का साधन नहीं बल्कि हर लड़की का बुनियादी अधिकार है। यह सम्मान साबित करता है कि जब सरकार, कॉर्पोरेट और समाज मिलकर काम करते हैं, तो गहरी सामाजिक चुनौतियों को बदला जा सकता है।”
2007 से अब तक की उपलब्धियां
* 30,000 से अधिक गाँवों में सक्रिय
* 55,000 से ज्यादा सामुदायिक स्वयंसेवक जुड़े
* 20 लाख से अधिक बच्चियों का दाखिला सुनिश्चित
* 24 लाख से ज्यादा बच्चों को पढ़ाई में बेहतर सुविधा
समारोह मनीला में
यह पुरस्कार समारोह 7 नवंबर 2025 को फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित होगा।
रेमन मैग्सेसे अवॉर्ड इससे पहले मदर टेरेसा, सत्यजीत रे, एम.एस. सुब्बलक्ष्मी और किरन बेदी जैसे महान व्यक्तित्वों को मिल चुका है।