जनवरी माह में एनसीएल से निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री सुनील प्रसाद सिंह सहित 58 कर्मी हुए सेवानिवृत्त
शनिवार को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री सुनील प्रसाद सिंह सहित 8 अधिकारी और 50 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। एनसीएल मुख्यालय से श्री सुनील प्रसाद सिंह, निदेशक (तकनीकी/संचालन), श्री राम हरख प्रसाद, सहायक पर्यवेक्षक (इलेक्ट्रिकल), श्री रंजीत, सहायक पर्यवेक्षक (परिवहन), राजस्व विभाग सेवानिवृत्त हुए।
इन सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान में एनसीएल मुख्यालय में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
सेवानिवृत्त हो रहे एनसीएल के निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री सुनील प्रसाद सिंह ने अभिनंदन समारोह के दौरान सेवानिवृत्ति को जीवन का एक पड़ाव बताया । साथ ही पूर्व की स्मृतियों के आलोक में सभी को सहयोग, प्रेम और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही पेशेवर ज़िन्दगी की सफलताओं का श्रेय एनसीएल सहित कोल इंडिया को दिया ।
इस अवसर पर कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) श्री बी. साईराम, निदेशक (मानव संसाधन) श्री मनीष कुमार, निदेशक (वित्त) श्री रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) श्री आशुतोष द्विवेदी, मुख्यालय के विभागाध्यक्ष, अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।
अभिनंदन समारोह के दौरान एनसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री बी. साईराम ने कहा कि श्री सुनील प्रसाद सिंह सौम्य, शांत एवं सरल व्यक्तितत्व के धनी होने के साथ साथ एक कुशल निर्णयकर्ता, सभी को साथ लेकर चलने वाले, सॉफ्ट स्किल्स के धनी, कठिन परिस्थितियों से पार पाने वाले समाधानकर्ता रहे हैं। उन्होंने कंपनी की उत्कृष्टता में सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के बहुमूल्य योगदान की सराहना की तथा उन्हें कंपनी की सुदृढ़ आधारशिला रखने हेतु धन्यवाद दिया एवं उनके स्वस्थ, सुखद एवं उद्देश्यपूर्ण जीवन की कामना की।
अपने उद्बोधन में निदेशक (मानव संसाधन) श्री मनीष कुमार ने कहा कि निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री सुनील प्रसाद सिंह बड़े ही सौम्य व शांत स्वभाव के अधिकारी एवं उत्कृष्ट होस्ट हैं। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों की सेवाओं को नमन करते हुए उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।
इस दौरान निदेशक (वित्त) श्री रजनीश नारायण ने कहा कि श्री सुनील प्रसाद सिंह मिलनसार, सरल एवं सभी को जोड़कर रखने वाले व्यक्ति हैं। इसके अलावा उन्होने सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी ।
इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना), श्री आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि श्री सुनील प्रसाद सिंह एक उत्कृष्ट खनन अधिकारी एवं सरल स्वभाव के व्यक्तित्व हैं। उन्होने सेवानिवृत हो रहे कर्मियों को जीवन की आगामी पारी के लिए शुभकामनाएँ दीं।
समारोह में सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों ने अपने कार्यकाल की स्मृतियों को साझा किया। साथ ही उपस्थित अधिकारियों ने भी सेवानिवृत्त कर्मियों से जुड़े संस्मरण एवं विचार व्यक्त किए।
अंत में सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति से संबंधित उपादेय भेंट किए गए।
एनसीएल की सभी परियोजनाओं एवं इकाइयों में भी सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किए गए।