बैढ़न भाजपा मंडल के द्वारा सिंगरौली विधायक के मौजूदगी में 11वें दिन भी ट्रामा सेंटर में बांटा गया भोजन

बैढ़न भाजपा मंडल के द्वारा सिंगरौली विधायक के मौजूदगी में 11वें दिन भी ट्रामा सेंटर में बांटा गया भोजन

कोविड महामारी के कारण पुरे प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया है जिसके वजह से सारी दुकानें बंद पड़ी है जिसके वजह से हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों के परिजनों को खाने के लाले पड़े हैं जेब में पैसा होते हुए भी दुकान बंद होने की वजह से उन्हें भोजन नसीब नहीं हो पाता ऐसे संकट की घड़ी में भारतीय जनता पार्टी मंडल बैढन के द्वारा लगातार ग्यारहवें दिन ट्रामा सेंटर में भोजन पैकेट वितरण किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल के निर्देश पर सिंगरौली विधायक राम लल्लू बैस की उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष बैढन विक्रम सिंह चंदेल के नेतृत्व में लगातार ग्यारहवें दिन ट्रामा सेंटर में भोजन पैकेट वितरण किया गया।
उपस्थिति में महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष किरण सोनी, वार्ड क्रमांक 44 के पार्षद डीएन शुक्ला, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष मुकेश तिवारी, युवा मोर्चा के महामंत्री प्रभांशु सराफ, मंडल बैढन के उपाध्यक्ष सुनील जायसवाल, राजेंद्र कश्यप, संत साह, सौरभ गुप्ता, मंडल के मंत्री मनोज कुशवाहा, एवं रामाधार गुप्ता ,सविता सेन, राजकुमार साह, शिवम सोनी वह पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।