फसल विविधिकरण पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
श्योपुर, 29 मार्च 2026
अखिल भारतीय समन्वित कृषि प्रणाली अनुसंधान परियोजना कृषि महाविधालय इंदौर द्वारा पायलट प्रोजेक्ट-फसल विविधिकरण के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण (28-29 मार्च) एसएडीओ कार्यालय, शयोपुर में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य श्योपुर जिले में फसल विविधता को बढ़ावा देना है, एक ही प्रकार की फसलों के उत्पादन से पर्यावरण, मिट्टी एवं जैव-विविधता को होने वाले नुकसान के बारे मे बताते हुए फसल चक्र के बारे मे जानकारी प्रदान की गयी, इसके साथ ही धान का रकबा कम कर के अन्य फसले लगाने के बारे में बताया गया और साथ ही जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, समन्वित कृषि प्रणाली, नरवाई-पराली, ग्रीष्मकालीन मौसम में किये जाने वाले कार्यों के बारे में विभिन्न अधिकारियों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ कायम सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ लखन सिंह, डॉ सीबीएस. जाटव, डॉ. युसी शर्मा, श्री शरद रघुवंशी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, श्री विजय सेन एवं अन्य अधिकारियों द्वारा सहभागिता की गई।