रामनवमी पर भगवामय हुआ मोरवा महावीरी ध्वज के साथ मोरवा में निकली गई भव्य शोभा यात्रा
जय श्री राम के नारे के साथ हजारो की संख्या में उमड़ा जनसैलाब
सुरक्षा में लगे कई थानों के बल
रामनवमी के पावन अवसर पर मोरवा शहर एक बार फिर आस्था और उत्साह से सराबोर नजर आया। “जय श्रीराम” के जयघोष के साथ हजारों श्रद्धालु भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। शहर के प्रमुख मार्गों से निकली इस यात्रा में युवाओं, महिलाओं और बच्चों की भारी भागीदारी रही।
अम्बेडकर नगर स्थित राम जानकी मंदिर एवं न्यू मार्केट स्थित हनुमान मंदिर से महावीरी ध्वज के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालु भगवा ध्वज लिए पूरे उत्साह के साथ शहर में भ्रमण करते रहे। यात्रा के दौरान भगवान राम, लक्ष्मण और सीता, मां काली, हनुमान व राधा कृष्ण की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
राम जानकी मंदिर से महावीर ध्वज लेकर आज़ाद चौक, कन्या विद्यलाय चौराहा होते हुए यात्रा मोरवा थाना पहुँची। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में पुरूष, महिलाए एवं बच्चे शामिल रहे। इस अवसर पर युवाओं में गजब का जोश दिखा। बैंड बाजे एवं डीजे की धुन पर घंटों युवा भगवान राम के नारे लगाते एवं नाचते गाते रहे। इस यात्रा के दौरान विशेष परिधान पुरुष भगवा साफा, कुर्ता-पैजामा एवं महिलाएं भगवा साड़ी पहनकर शोभा यात्रा में चार चांद लगा रही थी। वहीं न्यू मार्केट स्थित हनुमान मन्दिर से महावीर ध्वज के साथ लोग नारे लगाते हुए मोरवा थाना परिसर स्थित शिव मन्दिर में पहुँचे, जहां दोनो ध्वज केन्द्रीय रूप से मिलाए गए। वहां से संयुक्त रूप से जय श्रीराम के नारे के साथ शोभा यात्रा आगे बढ़ी गई। जो अस्पताल तिराहा, मेनरोड, सर्किट हाउस रोड, गायत्री मन्दिर रोड, एलआईजी चौक, पुरानी बाजार, हनुमान मंदिर घूमते हुए शिव मंदिर बस स्टैंड के प्रांगण में समाप्त हुई।
रामनवमी की शोभायात्रा के लिए राम भक्तों ने शहर में कई जगह भगवा रंग के पताको एवं ध्वज लगाए थे। शोभा यात्रा में सम्मिलित लोगों के लिए व्यापारियों, समाजसेवियों एवं अन्य धार्मिक संगठनों के द्वारा पूरी यात्रा के रोड पर जगह जगह जलपान की व्यवस्था की गई थी। मोरवा समेत अन्य जगहों से आए हजारों की संख्या में श्रद्धालु महावीरी ध्वज के साथ शोभायात्रा में शामिल रहे।
सुरक्षा के दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से थानों से बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवप्रिय सिन्हा ने यात्रा की। वहीं एसडीएम सुरेश जादव, तहसीलदार अभिषेक यादव, एसडीओपी गौरव पाण्डेय, राहुल सैयाम, रशमी कुर्मी समेत मोरवा नवागत निरीक्षक डॉ ज्ञानेन्द्र सिंह, शिवपूजन मिश्रा, सुदेश तिवारी, विद्यावारिधि तिवारी दल बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। वहीं यात्रा को देखते हुए मोरवा बाजार एवं अन्य प्रतिष्ठानों को बंद रखा गया था। किसी दुर्घटना से बचने के लिए यात्रा के दौरान मोरवा की विद्युत व्यवस्था भी बंद रखी गई थी। मौके का जायजा लेने के लिए एमपीईबी एवं निगम के अधिकारी यात्रा में शामिल रहे।
यात्रा में दिखी गंगा जमुना तहजीब
रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान कई दर्जन स्टॉल बनाकर राम भक्त कार्य सेवकों को जलपान करते नजर आ रहे थे। एक और जहां गौशलवारा जमा मस्जिद द्वारा रामनवमी के अवसर पर मस्जिद के समक्ष जलपान की व्यवस्था की गई थी तो वही बेहतर पुलिसिंग के लिए मोरवा पुलिस भी थाना परिसर में जलपान करने में जुटी रही। इसके अलावा एनसीएल मुख्यालय द्वारा भी स्टॉल लगाकर जलपान की व्यवस्था की गई थी।