सिंगरौली नगर निगम वार्ड क्रमांक 36 में पार्षद प्रेमसागर मिश्रा के प्रयास से एनटीपीसी सीएसआर फंड से जरूरतमंदों को हुआ कंबल वितरण

सिंगरौली नगर निगम के वार्ड क्रमांक 36 में  प्रेम सागर मिश्रा के प्रयास से एनटीपीसी सीएसआर फंड से जरूरतमंदों को कंबल वितरण

नगर निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 36 में एनटीपीसी के सीएसआर फंड की राशि से जरूरतमंद नागरिकों को गर्म कंबलों का वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान, पंकज पाण्डेय (यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता), अवनीश दुबे (मानवाधिकार एवं विधि प्रकोष्ठ) सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करने के साथ की गई। इसके पश्चात वार्ड पार्षद द्वारा कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों एवं देवतुल्य जनता का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया, जिसे देखकर वार्डवासी काफी प्रसन्न नजर आए और इस आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।
कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। वार्ड पार्षद द्वारा किए गए इस भव्य आयोजन ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद ने कहा कि उन्हें जनता की सेवा करने का अवसर मिला है और जनता ने उनसे बड़ी उम्मीदें लगा रखी हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास के लिए बिजली, पानी, सड़क सहित हर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने और जरूरतमंदों की हर संभव सहायता के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे तथा आगे भी सच्चे मन से जनता की सेवा करते रहेंगे।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने पार्षद प्रेम सागर मिश्रा द्वारा किए गए इस मानवीय कार्य की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी जितनी भी तारीफ की जाए, वह कम है।