मध्यप्रदेश कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां, राजेश सिंह और विपुल धर को मिली सिंगरौली की कमान
(सिंगरौली)
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठनात्मक विस्तार एवं जनसरोकारों को मजबूती देने के उद्देश्य से परिवहन प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन, भोपाल से जारी आदेश के अनुसार श्री राजेश सिंह को जिला कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ सिंगरौली शहर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि श्री विपुल धर को जिला कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ सिंगरौली ग्रामीण का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 18 जून 2026 को जारी नियुक्ति सूची में दोनों नेताओं को संगठन की जिम्मेदारी सौंपते हुए परिवहन क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की अपेक्षा व्यक्त की गई है।
इन नियुक्तियों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने दोनों नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में परिवहन प्रकोष्ठ जनहित से जुड़े विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाएगा।
