राहुल गांधी के जन्मदिवस पर यूथ कांग्रेस ने किया रक्तदान, दिया मानव सेवा का संदेश

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर यूथ कांग्रेस ने किया रक्तदान, दिया मानव सेवा का संदेश

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अवतरण दिवस के अवसर पर यूथ कांग्रेस सिंगरौली द्वारा यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिसोदिया के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा और जनकल्याण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में प्रेम प्रकाश सिसोदिया के आह्वान पर कांग्रेसी युवाओं ने भाग लेते हुए रक्तदान किया तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और इसकी प्रत्येक बूंद किसी जरूरतमंद के लिए नया जीवन बन सकती है। रक्तदान के माध्यम से मानवता की सेवा का यह प्रयास समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को मजबूत करता है।

यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिसोदिया ने कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए युवाओं ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाते हुए संगठन भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।