सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर में विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई रैली
सिंगरौली/देवसर- राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिंगरौली के दिशा-निर्देश व अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति देवसर सुधीर सिंह राठौड़ जी के मार्गदर्शन में दिनांक 12 अगस्त 2022 दिन शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।उक्त विधिक साक्षरता शिविर पैरालीगल वालेंटियर अम्बरीश पाठक एवं अनुरोध शुक्ला द्वारा किया गया।वहीं विधिक साक्षरता शिविर के माध्यम से पैरालीगल वालंटियरों द्वारा विधिक सेवा,मोटर यान अधिनियम,महिला सुरक्षा एवं 13 अगस्त को लगने वाली नेशनल लोक अदालत की विशेष जानकारी सहित कानून सम्बन्धित अन्य जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया।साथ ही निःशुल्क विधिक सलाह सहायता एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं की जानकारी प्रदान की गई।तत्पश्चात हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु तिरंगा यात्रा भी निकाली गई।वहीं तिरंगा यात्रा के दौरान वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के नारे भी लगाए गए।साथ ही सभी से आग्रह किया गया कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए आप सब अपने अपने घरों में
ससम्मान तिरंगा अवश्य लगाएं।इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ.सीएल सिंह सहित मय कर्मचारी,आशा कार्यकर्ता,सुरक्षाकर्मी एवं अन्य जन सामान्य मौजूद रहे।