हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु जन अभियान परिषद की टीम द्वारा घर-घर पहुंचाए जा रहे झंडे

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु जन अभियान परिषद की टीम द्वारा घर-घर पहुंचाए जा रहे झंडे

सिंगरौली/देवसर- आजादी के अमृत महोत्सव अभियान अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की टीम द्वारा घर-घर पहुंचकर झंडे का वितरण किया जा रहा है।वहीं झंडा वितरण के दौरान परिषद के लोगों ने बताया कि हमें हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला सिंगरौली की ओर से ऐसा निर्देश प्राप्त हुआ है कि टीम के सभी सदस्य सक्रिय भागीदारी निभाते हुए हर घरों तक झंडा पहुंचाएं एवं अपने-अपने घरों पर झंडा लगाने हेतु सभी को प्रेरित करें।वहीं प्राप्त दिशा-निर्देशों के पालनार्थ में हम सबके द्वारा यह झंडा प्रत्येक घर-घर पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।झंडा वितरण में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की ओर से अमरीश पाठक एवं एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थी विवेक शुक्ला सहित सहयोगी सुरेश साकेत द्वारा उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सक्रिय भागीदारी निभाया जा रहा है।