हर घर तिरंगा अभियान के दूसरे दिन स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल स्टालो से नागरिक कर रहे 1—- तिरंगा झंडा क्रय
सामाजिक भागीदारी के तहत दूसरे दिन 4500 तिरंगा झंडा किया गया क्रय
सिंगरौली 27 जुलाई भारत सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत शहर में नागरिकों की भागिदारी प्रबल की जा रही है।हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत जिले के समस्त सरकारी कार्यालय,सार्वजनिक प्रतिष्ठान,शैक्षणिक संस्थान,व्यवसायिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों,गैर सरकारी संगठन,रेस्टोरेंट,शॉपिंग कॉम्प्लेक्स प्लाजा,पुलिस चौकी,थाना और निजी आवासों में तिरंगा झंडा 13 अगस्त से 15 अगस्त में फहराया जाएगा।
कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना द्वारा पूरे जिले सहित शहरी क्षेत्रों में अभियान का प्रचार प्रसार नागरिक भागीदारी द्वारा करने हेतु निर्देश दिया गया है।निगमायुक्त आर पी सिंह के मार्गदर्शन में शहरी क्षेत्रों की स्वयं सहायता समूहों द्वारा कलेक्टरेट कार्यालय और नगर निगम कार्यालय में तिरंगा झंडा की उपलब्धता हेतु स्टॉल लगाया गया जिसमें शहर के संगठन और नागरिकों द्वारा सकारात्मक भागीदारी करते हुए तिरंगा झंडा स्वेच्छिक रुप से क्रय किया जा रहा है वही अभियान को गति देने हेतु आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।स्टॉल में तिरंगा झंडा की उपलब्धता के साथ झंडा फहराने के नियमो को प्रदर्शित करते हुए हैंडबिल भी बांटे जा रहे है। आज तिरंगा झंडा क्रय करने और अभियान को गति देने हेतु सहयोगियों में मुख्य रूप से एनसीएल प्रबंधन द्वारा 4000 झंडे सहित समृद्धि रहवासी समिति, आनंद विहार रहवासी समिति सहित अन्य नागरिकों द्वारा झण्डा क्रय किया गया।अभियान उपायुक्त आर पी बैस व कार्यपालन यंत्री व्ही बी उपाध्याय के मार्गदर्शन में आईईसी मैनेजर आशीष शुक्ला द्वारा सन्चालित किया जा रहा है वही एनयूएलएम से सम्बंधित स्वयं सहायता समूह की सदस्यों का सराहनीय योगदान दिया जा रहा है।