6 वर्षों से फरार स्थाई वारन्टी को बरगवां पुलिस ने किया गिरफ्तार

6 वर्षों से फरार स्थाई वारन्टी को बरगवां पुलिस ने किया गिरफ्तार

*मारपीट के मामले में वांछित था आरोपी*

सिंगरौली *पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह* द्वारा आदर्श अचार संहिता के परिपालन एवं वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बरगवां पुलिस को आज एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी। पुलिस ने 6 साल से फरार चल रहे वारन्टी को गिरफ्तार किया है।
बताया जाता है कि वर्ष 2016 में *आरोपी सत्रुधन अगरिया पिता रघुनाथ अगरिया* उम्र 28 वर्ष पर मारपीट के मामले पर अपराध क्रमांक 197/16 धारा 294, 323, 506 भादवि का अपराध दर्ज हुआ था। इस मामले में आरोपी पेशी से गैरहाजिर चल रहा था। जिसके बाद माननीय न्यायालय में उसके विरोध स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। *बरगवां निरीक्षक आर पी सिंह* ने पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर टीम भेजकर उसे *ग्राम उज्जैनी* से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
उक्त कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक रमेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक उमाकांत शुक्ला की अहम भूमिका रही।