मोरवा शिव मंदिर में गोवर्धन पूजा का मंचन कर कलाकारों ने बटोरी वाहवाही शिव मंदिर समिति ने पुलिस अधीक्षक एवं पत्रकारों को किया सम्मानित

मोरवा शिव मंदिर में गोवर्धन पूजा का मंचन कर कलाकारों ने बटोरी वाहवाही शिव मंदिर समिति ने पुलिस अधीक्षक एवं पत्रकारों को किया सम्मानित

शिव मन्दिर सिंगरौली के प्रांगण में आयोजित *कृष्ण लीला (रास लीला)* कार्यक्रम में मंगलवार को *गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग* के की लीला को दिखाया गया। *रसाचार्य श्री फतेह कृष्ण महाराज द्वारा रासलीला मंचन* के सातवें दिन कलाकारों ने गोवर्धन पूजा का भव्य मंचन किया गया। इस दौरान सुंदर सुंदर झांकिया प्रस्तुत की गई। जिन्हें देख भक्त भाव विभोर हो गए। फतेह कृष्ण महाराज ने बताया कि ईश्वर की सच्चे मन से भक्ति करने पर या उनका स्मरण करने से भक्तों को उनकी कृपा जरूर मिलती है। इसलिए प्रभु का स्मरण जरूर करना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रभु का स्मरण करने मात्र से व्यक्ति के पाप और दुख नष्ट हो जाते है। वहीं, मंचन में कलाकारों ने गोवर्धन पूजा का मंचन किया। इस दौरान ईश्वर की महिमा का वर्णन को कलाकारों ने प्रस्तुत किया। रासलीला में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे *पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह* ने राधा कृष्ण का माल्यार्पण कर पूजा अर्चना करते हुए कृष्ण के संगीतमय लीला के वर्णन को देखा। साथ में *एसडीओपी राजीव पाठक एवं टीआई मनीष त्रिपाठी* मौजूद रहे।
इस दौरान आयोजक मंडल के सदस्य *मनोज कुलश्रेष्ठ एवं दीना बंसल* द्वारा पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह, समाजसेवी विनय कुमार सिंह एवं पत्रकार सुनील कुमार सोनी, मनीष चौधरी, राज किशोर पाण्डेय, प्रदीप तिवारी, रामयश सिंह को सम्मानित किया गया। *छप्पन भोग* कार्यक्रम में भाजपा *जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल* ने भी पूजा अर्चना की। रास लीला को देखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाए, पुरुष एवं बच्चे पहुंच कर लीला का अनुसरण कर पूण्य के भागी बन रहे हैं।
आज अन्तिम दिन कृष्ण की लीलाओ का वर्णन करते हुए फूलों की होली खेली जाएगी।