मॉ के दरबार में भक्तों ने मांगी सुख समृद्धि की मंगल कामना
पांचवे दिन स्कंद माता की पूजा-अर्चना के साथ कन्या भोज
सिंगरौली 6 अपै्रल। नवरात्रि पर्व के आज बुधवार को पांचवे दिन स्कंद माता की पूजा-अर्चना की गयी। जैसे-जैसे नवरात्रि पर्व एक-एक दिन कम होते जा रहे हैं देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ भी काफी उमड़ रही है। देवी मंदिरों में जहां युवक, युवतियों एवं महिलाओं में भक्ति को लेकर काफी उत्साह बढ़ रहा है। वहीं बुधवार को कन्या भोज भी कराया गया।
नवरात्रि पर्व के मद्देनजर मां ज्वालामुखी मंदिर, दुर्घटा देवी मंदिर, कुण्डवासिनी देवी मंदिरों सहित अन्य मंदिरों में दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ रही है, भक्तों ने मां ज्वाला के दरबार में झोली फैलाकर मत्था टेक सुख समृद्धि की कामना मांगी है। मां ज्वालामुखी के दर्शन पाने के लिए भक्तगणों तड़के से ही मंदिरों में तांता लग गया। मां के जयकारे के साथ भक्तों ने दर्शन पूजन में जुट गये। भीड़ के चलते मंदिर के दोनों ओर लंबी कतार लगी रही। जहां सुरक्षा के मद्देनजर महिलाओं और पुरूषों के लिए अलग-अलग कतार लगायी गई थी। तड़के सुबह से ही आरती के बाद मां ज्वालामुखी मंदिर का कपाट खोल दिया गया। दूर-दराज से आये भक्तों ने मां के दर्शन को लालायित दिखे। शक्तिपीठ मां ज्वाला माता का श्रृंगार भी भक्तों ने हृदय मन से किया। शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने देवी मंदिरों में मनोकामना पूर्ति के लिए कलश, अखण्ड ज्योति कलश रखे गए हंै।
०००००००
चैत्र नवरात्रि पर भक्तिमय हुआ ऊर्जाधानी
चैत्र नवरात्रि के चलते लोगों की दिनचर्या बदल सी गई है। अपने व्यस्त समय में भी मां की पूजा आराधना और देवी भक्ति के लिए समय निकाल रहे हंै। शहर के सभी देवी स्थलों में भक्तों की भीड़ उमडऩे लगती है। नवरात्रि के चलते पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। मां ज्वालामुखी, कुण्डवासिनी,दुर्घटा देवी सहित अन्य देवी मंदिरो में अल सुबह से ही श्रद्धालुओं का मां के दरबार में माथा टेकने के लिए ताता लगा रहा।