आज पशुवध गृह एवं मांस मछली विक्रय की बंद रहेगी दुकानें

आज पशुवध गृह एवं मांस मछली विक्रय की बंद रहेगी दुकानें

दमोह – कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार कोचर ने 18 मार्च  2026 को जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुये 31 मार्च 2026 के स्थान पर 30 मार्च 2026 को दमोह जिले की राजस्व सीमा में स्थित समस्त पशुवध गृह एवं मांस, मछली विक्रय की दुकानों का संचालन पूरी तरह से बंद रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा 18 मार्च  2026 को जारी आदेश में उल्लेखित तिथियों पर लगाये गये शेष प्रतिबंध यथावत जारी रहेंगे।