31 मार्च को विशेष जनसुनवाई, लंबित शिकायतों के समाधान पर रहेगा
विशेष फोकस- कलेक्टर श्री कोचर
कलेक्टर श्री कोचर ने विभिन्न आयोगों में लंबित मामलों के आवेदकों से भाग लेने की अपील
दमोह – 31 मार्च मंगलवार को अवकाश नहीं होने के कारण निर्धारित जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इस बार की जनसुनवाई को विशेष रूप से उन आवेदकों के लिए केंद्रित किया गया है, जिन्होंने मानवाधिकार आयोग, महिला आयोग, अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग, बाल संरक्षण आयोग, पिछड़ा वर्ग आयोग या अन्य किसी आयोग में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अब तक उसका निराकरण नहीं हो पाया है।
कलेक्टर श्री कोचर ने कहा कि इस विशेष जनसुनवाई का उद्देश्य लंबित शिकायतों का प्रभावी और त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी संबंधित आवेदकों से आग्रह किया है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में अवश्य उपस्थित हों। उन्होने कहा, प्रशासन का प्रयास रहेगा कि अधिकतम शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया जाए और नागरिकों को राहत प्रदान की जा सके