एनसीएल की झिंगुरदा परियोजना ने परिवार परामर्श शिविर का किया आयोजन
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की झिंगुरदा परियोजना ने गत शनिवार को अधिकारी क्लब, झिंगुरदा में कर्मियों हेतु परिवार परामर्श शिविर का आयोजन किया।
परामर्श शिविर के दौरान उपस्थित कर्मियों एवं उनके परिवारजनों को कार्य-जीवन संतुलन, व्यक्तित्व निर्माण और बेहतर जीवन शैली के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गयी और तनाव मुक्त जीवन जीने के सूत्र भी साझा किए।
इस अवसर पर क्षेत्रीय महाप्रबन्धक (झिंगुरदा), श्री असीम कुमार बाग सहित परियोजना जेसीसी सदस्य एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान गृहणियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। अंत में उन्हें पुरुस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
गौरतलब है कि एनसीएल के द्वारा समय- समय पर कर्मियों की बेहतर जीवन शैली हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है।