दीपावली महोत्सव 2025 के शुभ मुहूर्त घोषित
पंडित कमलकांत दाधीच ने जारी किए त्रिदिवसीय पूजन के समय
राजगढ़ – पचोर नगर के समीपस्थ ग्राम पटाडियाधाकड़ प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित कमलकांत दाधीच ने इस वर्ष के दीपावली महोत्सव 2025 के शुभ मुहूर्तों की घोषणा की है। दीपावली पर्व 18 से 20 अक्टूबर तक त्रिदिवसीय रूप में मनाया जाएगा।
1️⃣ धनतेरस – शनिवार, 18 अक्टूबर 2025
कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस पर्व मनाया जाएगा। शुभ खरीदारी का मुहूर्त दोपहर 1:30 से 4:30 बजे तक रहेगा।
सायंकाल 6:00 से 7:30 बजे के मध्य यम दीप दान और पूजन करने का उत्तम समय रहेगा।
2️⃣ रूपचौदस – रविवार, 19 अक्टूबर 2025
कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी पर प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में हल्दी उबटन स्नान करने की परंपरा है।
इसके बाद प्रदेश काल में श्री हनुमान जी का पूजन एवं दर्शन करना विशेष शुभ माना गया है।
3️⃣ श्री महालक्ष्मी पूजन – सोमवार, 20 अक्टूबर 202 च
कार्तिक अमावस्या के दिन श्री महालक्ष्मी पूजन के लिए दिनभर कई शुभ मुहूर्त रहेंगे।
दोपहर 3:00 से 6:00 बजे तक लाभ-अमृत प्रतिष्ठान पूजन का शुभ समय रहेगा।उ
सायं 5:55 से 8:20 बजे तक मुख्य प्रदोष काल पूजन,
सायं 7:32 से 9:32 बजे तक स्थिर वृषभ लग्न पूजन,
तथा रात्रि 1:55 से प्रातः 4:00 बजे तक सिंह लग्न पूजन का अत्यंत मंगल समय बताया गया है।
t
पंडित दाधीच ने बताया कि इन शुभ मुहूर्तों में श्रद्धालु अपनी परंपरा एवं आस्था के अनुसार श्री गणेश श्री विष्णु भगवान श्री धन्वंतरि,एवं श्री महालक्ष्मी का पूजन करें।