संतान की सलामती व दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा जीवित्पुत्रिका निर्जला व्रत
सिंगरौली जिले में रविवार को जीवित्पुत्रिका व्रत पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। अपने संतान की सलामती एवं दीर्घायु के लिए माताओं ने 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत रख पूजा अर्चना किया। व्रती महिलाओं ने मंदिरों में जाकर पूजा पाठ किया। दोपहर में ही व्रती माताओं ने प्रसाद बनाकर पूजा पाठ की तैयारी कर लिया। शाम होते ही व्रती महिलाएं गाजे-बाजे के साथ पूजा स्थल पर पहुंची। व्रती महिलाओं के साथ उनके परिजनों ने भी पूजा की थाल लेकर पूजा अर्चन में भाग लिया। इस दौरान महिलाओं ने गीत गाकर व जीमूतवाहन की कथा सुनकर पूजा पाठ किया। इस व्रत में मातायें अपने संतान की सलामती और अच्छे स्वास्थ्य के लिए पूरा दिन निर्जला व्रत रख कर पूजा पाठ करती हैं।