भास्कर मिश्रा सहित अन्य कांग्रेसियो ने बेरोजगारी, सड़क दुर्घटना, भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा विधायको का किया पुतला दहन
सिंगरौली जिले के परसौना में सिंगरौली के वरिष्ठ नेता जिसमें अरविंद सिंह चंदेल पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर अमित द्विवेदी पूर्व प्रदेश सचिव, रेनू शाह पूर्व महापौर आदि के मार्गदर्शन मे पूर्व प्रदेश सचिव भास्कर मिश्रा के आयोजकत्व एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल सिंह, ललित सिंह, मनोज दुबे आदि की उपस्थिति में सिंगरौली जिले में चरम पर बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं बेतहाशा बढ़ती युवा बेरोजगारी चरम सीमा पर व्याप्त भ्रष्टाचार ध्वस्त कानून व्यवस्था आदि को लेकर सिंगरौली जिले के भाजपा विधायकों का पुतला दहन किया गया। उक्त अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर अरविंद सिंह चंदेल ने जिले में व्याप्त भ्रष्टाचारी बेरोजगारी नशाखोरी एवं बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं पर भाजपा विधायकों जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन को घेरते हुए बोले यदि प्रशासन सड़क दुर्घटना प्रदूषण एवं व्याप्त भ्रष्टाचार बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर ठोस कदम नहीं उठाया तो आने वाले समय में कांग्रेस जंगी प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी। इसी दौरान पूर्व सचिव प्रदेश कांग्रेस अमित द्विवेदी एवं अनिल सिंह ने भी भाजपा सरकार की नाकामियों प्रशासन की तानाशाही के विरोध में आवाज बुलंद किए। कार्यक्रम के आयोजन भास्कर मिश्रा ने भी आए हुए सभी कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एवं आम मजदूर किसान साथियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त कर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को चेताने का कार्य किया कि इस कार्यक्रम में
मुख्य रूप से अजय सिंह ललित सिंह पंकज पांडे मनोज सिंह पिंटू अजय सिंह डब्बू संजय शाह रामदयाल शाह कुंदन पांडे श्याम बिहारी नापित सुदामा प्रसाद कुशवाहा कृष्ण प्रसाद शर्मा शिव प्रसाद शर्मा उपेंद्र द्विवेदी अनुज शुक्ला मोहम्मद मकसूद रजा राजेंद्र वर्मा प्रभांशु दुबे राजू सिंह जन्मनजय पटेल अभिषेक कुमार सिंह सूर्य प्रकाश सिंह निवेश पांडे मनोज चौबे पुष्पराज सेन उग्रसेन शर्मा रावेंद्र शर्मा आदि हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी सिंगरौली के आम जनता युवा बेरोजगार किसान शामिल रहे।