जरूरतमंदों के लिए सहारा बने विक्रम सिंह चंदेल शाम के भोजन का इंतजाम कर रहा भाजपा बैढ़न मंडल

जरूरतमंदों के लिए सहारा बने विक्रम सिंह चंदेल शाम के भोजन का इंतजाम कर रहा भाजपा बैढ़न मंडल

कोविड काल में गरीब असहाय मजदूरों एवं हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों के परिजनों के सहारा बने भाजपा मंडल बैढ़न के मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह चंदेल एवं उनकी टीम के द्वारा लगातार आठवें दिन ट्रामा सेंटर में किया गया भोजन पैकेट का वितरण।
जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल के उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष बैढन विक्रम सिंह चंदेल के नेतृत्व में ट्रामा सेंटर में लगातार आठवें दिन भोजन पैकेट का वितरण किया गया।
उपस्थिति में पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा किरण सोनी युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष मुकेश तिवारी मंडल बैढ़न के उपाध्यक्ष संत साह, बबलू जायसवाल, राजेंद्र कश्यप, सौरभ गुप्ता मंडल के मंत्री मनोज कुशवाहा व पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित बताया जा रहा है कि भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल के निर्देश पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष विनोद चौबे की समस्त टीम एवं बैढ़न भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह चंदेल की टीम के द्वारा लगातार ट्रामा सेंटर के साथ-साथ अन्य जरूरतमंदों को भोजन नाश्ता एवं काढ़ा वितरण किया जा रहा है