स्वयंसेवकों ने योग को दिनचर्या में शामिल करने का लिया संकल्प
सिंगरौली । महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिनांक 21 जून 2026 को परिसर स्थित अंबेडकर भवन में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों शिक्षकों कर्मचारियों और गणमान्य लोगों ने योगाभ्यास किया। एनटीपीसी के उप महाप्रबंधक एवं योग गुरु संजीव कुमार ने योग के महत्व को बताते हुए विभिन्न प्रकार के योग आसन एवं प्राणायाम कराया। इस दौरान सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, भ्रामरी, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भस्त्रिका आदि का योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग हमारे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक है। नियमित योग अभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ एवं निरोगी जीवन जी सकता है। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० छोटे लाल प्रसाद ने कहा कि योग हमारे निरोगी जीवन का मूल आधार है, इसे अपनाकर हम तन और मन को स्वस्थ बना सकते हैं। आज पूरी दुनिया में लोग योग को अपने दिनचर्या में शामिल कर रहे हैं ताकि जीवन को स्वस्थ एवं निरोगी बना सकें साथ ही समाज को भी इसका संदेश दे सकें। समाजशास्त्र के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ० विनोद कुमार पाण्डेय ने भी योग के महत्व को बदलते हुए कहा कि आज के जीवन शैली में योग अत्यंत आवश्यक हो गया है इसे अपने दिनचर्या में अपना कर हम स्वस्थ समाज की संकल्पना को साकार सकते हैं इसी को ध्यान में रखते हुए आज पूरी दुनिया में योग को अपनाया जा रहा है। योगाभ्यास कार्यक्रम में डॉ० विनोद कुमार पाण्डेय, अमरीश, अंजना पूर्ति, रोहित विश्वकर्मा, पूनम, खुशबू, खुशी सिंह, अनुराधा पाण्डेय आदि का विशेष योगदान रहा। इस कार्यक्रम की सफलता में एनटीपीसी मानव संसाधन विभाग के उप प्रबंधक अनुग्रह मिश्रा जी का योगदान सराहनी रहा।
