उप पंजीयक अशोक सिंह परिहार सेवा से बर्खास्त
तीन संतान होने की जाँच के बाद लिया गया निर्णय
सिंगरौलीl जिले में बहूचर्चित उप पंजीयक अशोक सिंह परिहार को बर्खास्त कर दिया गया है l प्राप्त जानकारी के अनुसार महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्राक मध्यप्रदेश भोपाल ने गत 11 जून को उप पंजीयक अशोक सिंह परिहार को निलंबित करने का आदेश जारी किया गया हैl बताया जाता है कि उप पंजीयक अशोक सिंह परिहार को 2002 के बाद तीसरी संतान होने की शिकायत की गई थींl जिसकी विभागीय जाँच की जा रही थींl कलेक्टर सिंगरौली से जाँच प्रतिवेदन में आरोपित परिहार के तीन संतान होने की पुष्टि होने की जानकारी भेजी गईl जिससे पंजीयक विभाग द्वारा गत 11 जून को अशोक सिंह परिहार को सेवा से बर्खास्त होने का आदेश जारी किया गया हैl
करोड़ों के स्टाम्प चोरी में भी किया गया था निलंबित
बताया जाता है कि सिंगरौली में लगभग 8 वर्षो से पदस्थ उप पंजीयक अशोक सिंह परिहार पर एक करोड़ दस लाख रूपये से ज्यादा स्टाम्प चोरी के आरोप में निलंबित भी किया गया थाl जिसकी पहुंच और रसूख के चलते फिर से सिंगरौली में ही बहाल कर नियम क़ानून ताक पर रख दिया गया थाl सिंगरौली में बड़े पैमाने पर अशोक सिंह परिहार के खिलाफ शिकायत और नाराजगी का माहौल थाl