नूरी जामा मस्जिद अहले सुन्नत बैढ़न के इमाम शहरे काजी हज़रत मौलाना मंजूर साहब का इंतेकाल
सिंगरौली। नूरी जामा मस्जिद अहले सुन्नत बैढ़न के इमाम एवं शहरे काजी हज़रत मौलाना मंजूर साहब का निधन हो गया। उनके इंतेकाल की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
बताया जा रहा है कि मौलाना मंजूर साहब पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उपचाररत थे। लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बाद उनका इंतेकाल हो गया।
मौलाना मंजूर साहब धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपनी पहचान रखते थे तथा क्षेत्र के लोगों के बीच उनका विशेष सम्मान था। उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोगों ने शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्थानीय लोगों एवं मुस्लिम समाज के सदस्यों ने इसे समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उनके जीवन एवं सेवाओं को याद करते हुए लोगों ने उनके लिए दुआ और श्रद्धांजलि व्यक्त की।