सिंगरौली पुलिस में नव आरक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया जारी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा ने 21 नव आरक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
अब तक कुल 87 चयनित अभ्यर्थियों को प्रदान किए जा चुके हैं नियुक्ति पत्र
(प्रदीप तिवारी ब्यूरो सिंगरौली दैनिक अमराई समाचार)
मध्य प्रदेश शासन द्वारा पुलिस विभाग में पुलिस बल को सुदृढ़ एवं सक्षम बनाने हेतु संचालित भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत जिला सिंगरौली में नव चयनित आरक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाने का क्रम निरंतर जारी है।
इसी क्रम में आज दिनांक 08 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा द्वारा 21 नव चयनित आरक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनका स्वागत किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
उल्लेखनीय है कि जिला सिंगरौली को वर्ष 2025 की आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत कुल 198 नव आरक्षक प्राप्त हुए हैं। चयनित अभ्यर्थियों के चिकित्सीय परीक्षण, चरित्र सत्यापन एवं अन्य विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण होने के उपरांत उन्हें चरणबद्ध रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। आज 21 नव आरक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाने के साथ ही जिले में अब तक कुल 87 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके हैं।
कार्यक्रम के दौरान सूबेदार श्री आशिष तिवारी, आरक्षक प्रशांत मिश्रा, आरक्षक सलमान खान सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सिंगरौली पुलिस परिवार में शामिल हुए सभी नव आरक्षकों का स्वागत करते हुए उनके सफल, गौरवपूर्ण एवं जनसेवा से परिपूर्ण पुलिस जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।