बैढ़न 132 केवी सब स्टेशन में लगी आग, तीन घंटे ठप रही बिजली सप्लाई

बैढ़न 132 केवी सब स्टेशन में लगी आग, तीन घंटे ठप रही बिजली सप्लाई
फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, विद्युत कर्मियों ने नही दिखाई तत्परता
सिंगरौली । भीषण गर्मी के बीच बीते दिन मंगलवार को शहर के 132 केवी बैढ़न सब स्टेशन में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
आग लगते ही एहतियातन सभी फीडरों को तत्काल अनलोड कर दिया गया, जिससे पूरे शहर की विद्युत सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। करीब तीन घंटे तक बिजली बाधित रहने से लोगों को उमस भरी गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि आग सब स्टेशन के यार्ड के अंदर लगी, जहां उपकरणों के बीच धुआं उठता देख कर्मचारियों ने तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान एमपीईबी अमले ने भी सक्रियता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। घटना के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर सभी फीडरों को बंद कर दिया गया था, जिससे पूरे शहर में अंधेरा छा गया। गर्मी के चलते लोगों को पानी और पंखों के बिना काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। अधिकारियों के अनुसार आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी या अधिक लोड को वजह माना जा रहा है। आग