अधेड़ महिला ने फांसी लगाकर दी जान, कारण अज्ञात पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी

अधेड़ महिला ने फांसी लगाकर दी जान, कारण अज्ञात पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी

मंगलवार शाम सीईटीआई के समीप निवासरथ एक महिला ने अपने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी पड़ोसियों को लगने के बाद वहाँ हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर तफ्तीश में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार *सीईटीआई के समीप विक्की सर्विस स्टेशन* के बगल में निवासरथ *बसंती गोड़ पति धर्मेंद्र गोड़* उम्र करीब 40 वर्ष ने अज्ञात कारणों से आज शाम घर के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना पड़ोसियों के लगते ही उन्होंने इसकी सूचना उसके पति को दी। घर पहुंचते ही हालात का मंजर देखकर पति अवाक रह गया। आनन फानन में उसने इसकी जानकारी मोरवा पुलिस को दी। जिसके बाद *निरीक्षक मनीष त्रिपाठी* के निर्देशन पर *सहायक उपनिरीक्षक सतीश दीक्षित* अन्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की विवेचना में जुट गए। जहां उन्होंने महिला के शव का पंचनामा तैयार कर पी एम हेतु भिजवाया। वही घटना की तथ्यों की जांचकर घटना की विवेचना में जुटे हैं। बताया जाता है कि मृतका घरेलू महिला थी जिसके कुल 4 बच्चे थे।