चैत्र रामनवमी के महापर्व पर हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद

चैत्र रामनवमी के महापर्व पर हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद
माँ धनौजा मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

सरई 27 मार्च। आस्था, श्रद्धा और सेवा भाव का अद्भुत संगम चैत्र रामनवमी के पावन अवसर पर नगर परिषद सरई अंतर्गत स्थित माँ धनौजा मंदिर में देखने को मिला, जहाँ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया गया।
रामनवमी तिथि के शुभ दिन पर हजारों श्रद्धालु दूर-दूर से माँ धनौजा के दर्शन के लिए पहुँचे और भक्तिभाव से पूजा-अर्चना कर अपने जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार रहा। दर्शन के उपरांत भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे की शुरुआत पारंपरिक रूप से कन्या भोज के साथ की गई, जिसे अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ संपन्न कराया गया। समाजसेवी प्रेम सिंह भाटी द्वारा पिछले 23 वर्षों से निरंतर भंडारे का आयोजन किए जाने की परंपरा इस वर्ष भी पूरी निष्ठा के साथ निभाई गई।