आस्था पर चोट करने वाले ‘अधर्मियों’ का काल बनी विन्ध्यनगर पुलिस: हनुमान मंदिर में सेंधमारी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, 2 लाख का मशरूका बरामद

आस्था पर चोट करने वाले ‘अधर्मियों’ का काल बनी विन्ध्यनगर पुलिस: हनुमान मंदिर में सेंधमारी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, 2 लाख का मशरूका बरामद

विन्ध्यनगर, सिंगरौली (मध्य प्रदेश): आस्था के केंद्र मंदिरों को निशाना बनाने वाले शातिर चोरों के विरुद्ध विन्ध्यनगर पुलिस ने एक बड़ी और निर्णायक सर्जिकल स्ट्राइक की है। ग्रीनहट कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर में चोरी की दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजकर पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि धर्म और कानून से खिलवाड़ करने वालों की जगह केवल जेल की कालकोठरी है।

साजिश का पर्दाफाश: गहिलगढ़ के ‘संजय और संदीप’ निकले मास्टरमाइंड

घटनाक्रम 10 फरवरी 2026 की दरमियानी रात का है, जब इन अधर्मियों ने मंदिर का ताला तोड़कर हनुमान जी की चांदी की गदा, मुकुट और दानपेटी पर हाथ साफ किया था। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा के कड़े निर्देशों के बाद, नगर पुलिस अधीक्षक श्री उमेश प्रजापति के मार्गदर्शन में विन्ध्यनगर पुलिस ने जाल बिछाया।

मुखबिरों की सटीक सूचना और सीसीटीवी कैमरों के विश्लेषण के बाद पुलिस ने गहिलगढ़ के संदेही संजय शाह, संजय वर्मा और संदीप वर्मा को दबोच लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल किया। पुलिस ने इनके पास से चोरी की गई चांदी को गलाकर बनाया गया बिस्किट, चांदी का मुकुट, दानपेटी के सिक्के और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व सब्बल जब्त किया है। कुल मशरूका करीब 2,00,000 रुपये आंका गया है।