पशु तस्करों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की कार्रवाई 13 भैंस व दो पिकअप वाहन जप्त

पशु तस्करों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
13 भैंस व दो पिकअप वाहन जप्त

सिंगरौली 9 मार्च। कोतवाली बैढ़न पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 भैस और दो पिकअप वाहन जप्त किए हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पशुओं की तस्करी कर उन्हें ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने हिर्रवाह तिराहा के पास घेराबंदी कर दो पिकअप वाहनों को रोकने का प्रयास किया।
पुलिस को देखते ही दोनों पिकअप वाहनों के चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 13 भैंसों को जप्त कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जप्त की गई भैसों की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है, जबकि दोनों पिकअप वाहनों की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। गौ सेवा संस्थान के सदस्य ने बताया कि इस कार्रवाई में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि पशु तस्करी के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है। पुलिस ने जप्त दोनों पिकअप वाहनों को थाने में खड़ा कर लिया है, वहीं भैसों को सुरक्षित रूप से देवरा स्थित गौशाला भेज दिया गया है, जहां उनके रहने और खाने-पीने की समुचित व्यवस्था की गई है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।