बस व मोटरसाइकिल में सीधी भिड़ंत,दो युवक गंभीर रूप से घायल जयंत मार्ग के मेढ़ौली में हुआ सड़क हादसा
सिंगरौली 8 नवम्बर। मोरवा थाना के कण्डोई कैम्प के सामने बैढऩ से सिंगरौली चलने वाली सिटी बस ने बाईक सवार दो लोगों को टक्कर मार दिया। जहां दोनों मोटर साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जिनकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। दोनों का ईलाज नेहरू चिकित्सालय जयंत में चल रहा है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैढऩ से सिंगरौली चलने वाली सिटी बस सेवा वाहन क्र. एमपी 66 पी 1118 बैढऩ की तरफ आ रही थी कि कण्डोई कैम्प के सामने मोटर साइकिल में सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। जहां बाइक में सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की जानकारी राहगीरों के द्वारा मोरवा पुलिस को दी गयी। मोरवा पुलिस घटना स्थल पहुंच दोनों घायलों को आनन-फानन में नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयंत में भर्ती कराया है। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल हुए व्यक्तियों में अमन कुमार निवासी अम्बेडकर नगर का निवासी बताया जा रहा है। वहीं एक अन्य घायल युवक की जानकारी नहीं मिल पायी है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल मोरवा पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेते हुए सुरक्षार्थ थाना में खड़ा कराया है।