सिंगरौली में अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता सीजन-7 का शानदार समापन

सिंगरौली में अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता सीजन-7 का शानदार समापन
सिंगरौली की धरती पर आयोजित अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता सीजन-7 का समापन रविवार को बड़े धूमधाम के साथ हुआ। इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन देश-विदेश के कई नामी पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा, जिसे देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ रामलीला मैदान में जुटी रही।
प्रतियोगिता का शुभारंभ दूसरे दिन के खेल का शुभारंभ कलेक्टर गौरव बैनल एवं पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने विधिवत पूजन-अर्चन के साथ परिचय प्राप्त कर किया गया प्रारंभ

ऐतिहासिक भीड़ समापन दिवस पर मौजूद दर्शकों की संख्या ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। पुलिस की और यातायात पुलिस की चाक चौबंद सुरक्षा इंतजामों के बीच रात भर चलने वाले मुकाबलों में दर्शकों ने पहलवानों के दांव-पेंचों को देख ताली बजाई और उनसे उत्साहवर्धन किया। इस प्रतिस्पर्धा में सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष विकाश प्राधिकरण अध्यक्ष वरिस्ट कांग्रेस नेताओ समाज सेवियों की उपस्थिति में जबरजस्त मुकावला देखने को मिला !
स्थानीय प्रतिभागियो सहित देश विदेश के महिला पुरुष पहलवानो ने दिखाए करतब !

फाइनल मुकाबला (पुरूष वर्ग) ईरान के इरफान शेख और भारत के रामेश्वर पहलवान के बीच कांटेदार मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में इरफान को चोट लगने के कारण हार स्वीकार करनी पड़ी, जिससे रामेश्वर को विजेता घोषित किया गया। वहीं फाइनल मुकाबला (महिला वर्ग) सविता पहलवान (कुरुक्षेत्र) और रूबी थापा (नेपाल) के बीच खेला गया जिसमें चोटिल होने के कारण रूबी को हार मानना पड़ा और सविता को विजेता घोषित किया गया आयोजन समिति ने सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया एवं इस तरह के आयोजनों को आगे भी करने की इच्छा जताई।