पिछड़ा वर्ग मोर्चा अपने कार्यों के दम पर पार्टी में अग्रणी मोर्चा के रूप में काम कर रहा है- “सुंदरलाल शाह”

पिछड़ा वर्ग मोर्चा अपने कार्यों के दम पर पार्टी में अग्रणी मोर्चा के रूप में काम कर रहा है- “सुंदरलाल शाह”

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मण्डल सरई की बैठक मां धनौजा मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं मोर्चा के जिला प्रभारी सुंदरलाल शाह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व विधायक राजेन्द्र मेश्राम, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं पार्षद रमापति जायसवाल, मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमलेश बैस, भाजपा मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र गुप्ता, मंडल प्रभारी एवं मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रामकैलाश साहू, जिला महामंत्री सियाराम जायसवाल रहे। बैठक की अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामधनी जायसवाल ने किया।
बैठक का शुभारंभ सर्वप्रथम भाजपा के पितृ पुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर एवं माल्यार्पण कर किया गया।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोर्चा के जिला प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुंदर शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग की चिंता करता है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा को आप सभी अपने मेहनत, कार्य के दम पर अग्रणी मोर्चा बनना है। आने वाले विधानसभा चुनावों में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता अभी से पूरी तैयारी के साथ चुनाव के रण में जाने के लिए तैयार हो जाएं। हर बूथ को मजबूत बनाने में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की सबसे ज्यादा जवाबदारी है तथा विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में पार्टी की रीति नीति को जन-जन तक पहुंचाते हुए अपने प्रत्याशी कमल के फूल को प्रचंड विजय दिलाने का काम करें। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व विधायक ने कहा भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता तथा खासतौर से ओबीसी का कार्यकर्ता स्वाभिमानी होने के साथ इतिहास रचने का काम करता है। त्याग और स्वाभिमान की प्रतिमूर्ति पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता होते हैं। आप लोगों की मेहनत के कारण देश एवं प्रदेश में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त होगा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रमापति जायसवाल ने कहा मध्य प्रदेश में पिछड़ा वर्ग की आबादी 52% से अधिक है हम सभी वर्ग के कार्यकर्ताओं का व्यक्तियों का एवं उनके अधिकारों का सम्मान करते हैं। कांग्रेस पार्टी की पूर्ववर्ती सरकारों ने पिछड़ा वर्ग समुदाय को हमेशा से छलने का काम किया है संविधान में हमें जो संवैधानिक संरक्षण प्राप्त हुआ है कांग्रेस पार्टी के कुचक्र के कारण पिछड़ा वर्ग अपने अधिकारों से वंचित रहा है। मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमलेश बैस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हम सबको मोर्चा के कार्यकर्ता के रूप में पिछड़ा वर्ग समुदाय को जगाने का सुनहरा अवसर दिया है। हम पिछड़े वर्ग के लोगों को उनके अधिकारों का आभास कराते हुए पार्टी की रीति नीति से जोड़ने का काम करें। आप सभी लोग शक्ति केन्द्रों तक पहुंच कर मोर्चा में कार्यकर्ताओं को जोड़ें। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व पिछड़ा वर्ग के अधिकारों को दिलाने के लिए हमेशा से कृत संकल्पित रही है। इसलिए हम सभी पिछड़ा वर्ग की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाने का काम करें। आने वाले समय में हर बूथ पर कमल खिलाने का प्रयास करें।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री विनय वर्मा एवं अतिथियों तथा कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट मंडल मंत्री छोटे लाल यादव ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमेश गुप्ता,कोमल गुप्ता, उपाध्यक्ष लाले बैस, राजकुमार दुबे, सी.डी. तिवारी, शिव शंकर कुशवाहा, रामजी जायसवाल, श्रीकुमार रजक, रामाश्रय बैस, गुलाब प्रसाद बैस, विकास श्रीवास, आशीष गुप्ता, एवं कृष्ण कुमार बैस सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।