शक्तिपीठ मॉ ज्वालामुखी देवी मंदिर के दरबार में पहुंचे ननि स्पीकर
*पूजा अर्चना कर टेका माथा, मॉ से मांगा आशीर्वाद, सिंगरौली विधायक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य भाजपाई रहे मौजूद, जगह-जगह हुआ स्वागत*
नवभारत न्यूज
नगर पालिक निगम सिंगरौली स्पीकर के चुनाव में जयंत भाजपा मण्डल अध्यक्ष देवेश पाण्डेय को मिली ऐतिहासिक जीत से भाजपाईयों एवं उनके समर्थकों में भारी उत्साह है।
आज रविवार को स्पीकर देवेश पाण्डेय ने विधायक रामलल्लू बैस, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद चौबे, भाजपा वरिष्ठ नेत्री आशा यादव के साथ सीमावर्ती शक्तिनगर स्थित शक्तिपीठ मॉ ज्वालामुखी मंदिर पहुंच विधि-विधान पूर्वक मंदिर के प्रधान पुजारी श्लोकी प्रसाद मिश्रा के द्वारा पूजा पाठ कराया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित स्पीकर देवेश पाण्डेय ने मॉ शक्तिपीठ ज्वालामुखी के चरणों में माथा टेकते हुए आशीर्वाद मांगा। उन्होंने सिंगरौली के साथ-साथ जिले के उत्तरोत्तर वृद्धि, विकास एवं सारे विघ्र बाधाओं को हरने के लिए कामना किये। वहीं विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी माता रानी की पूजा अर्चना कर जिले के कुशलक्षेम के लिए प्रार्थना किये। इस दौरान आरडी पटेल, प्रतीक अग्रिहोत्री सहित अन्य भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता व उनके समर्थक पूजा पाठ कार्यक्रम में शामिल हुए।
*स्पीकर को बधाई देने वालों का लगा तांता*
नगर पालिक निगम के नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवेश पाण्डेय को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। साथ ही जगह-जगह भाजपा के युवा ननि स्पीकर देवेश पाण्डेय का सम्मान एवं स्वागत करने के लिए लोग बढ़-चढ़कर आगे आ रहे हैं। आज रविवार को भाजपा वरिष्ठ नेता राजेश तिवारी रज्जू, मुन्ना तिवारी समेत युवाओं ने स्वागत किया। उनके साथ में भाजपा के वरिष्ठ नेता सूरज पाण्डेय, पूर्व पार्षद रजनीश पाण्डेय, जिला मंत्री विनोद चौबे, भाजयुमो जिला मंत्री संजय दुबे, भाजयुमो पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप शुक्ला सहित अन्य दर्जनों कार्यकर्ता साथ में थे।