प्रभारी मंत्री जी के कुशल नेतृत्व मे भाजपा ने सिंगरौली नगर निगम अध्यक्ष के चुनाव मे लहराई अपनी विजय‌ पताखा।

प्रभारी मंत्री जी के कुशल नेतृत्व मे भाजपा ने सिंगरौली नगर निगम अध्यक्ष के चुनाव मे लहराई अपनी विजय‌ पताखा।

सिंगरौली 6 अगस्त नगर पालिक निगम सिंगरौली के बहु प्रतीक्षित निगम अध्यक्ष के चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली ने प्रचंड जीत‌ हासिल की है। चुनाव के इस दुर्ग को भेदने‌ के मुख्य सूत्रधार रहे जिले के प्रभारी एवं मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह। प्रभारी मंत्री जी की कुशल रणनीति एवं प्रबंधन का ही परिणाम रहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी देवेश पांडेय ने कांग्रेस के प्रत्याशी शेखर ओम‌ प्रकाश को करारी शिकस्त दी। देवेश पांडेय को कुल 26 तथा कांग्रेस के शेखर सिंह को मात्र 19 मत प्राप्त हुये। श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह जी ने स्वयं चुनाव प्रबंधन की कमान अपने‌ हाथों मे ले रखी थी तथा उनके‌ साथ पार्टी द्वारा निर्धारित पर्यवेक्षक के रुप मे पूर्व महापौर रीवा आदरणीय वीरेंद्र गुप्ता जी एवं जिले के‌ संगठन प्रभारी विनोद यादव जी सहयोगी के रूप मे रहे। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल जी ने प्रभारी मंत्री जी के निर्देशन मे स्थानीय प्रबंधन को कुशलतापूर्वक सम्पन्न किया जिसके फलस्वरूप भारतीय जनता पार्टी ने निगम अध्यक्ष एवं परिषद पर अपना वर्चस्व स्थापित कर लिया। भारतीय जनतता पार्टी के कुल 23 पार्षद जहां प्रभारी मंत्री जी के निर्देश पर एक जुट रहे वही अन्य दलों के कुछ‌ पार्षदों ने भी भाजपा का समर्थन किया यह अपने आप मे अलग उपलब्धि रही। नव निर्वाचित निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय समेत जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल एवं जिले के समस्त जन प्रतिनिधियों ने प्रभारी मंत्री आदरणीय बृजेन्द्र प्रताप सिंह जी के कुशल प्रबंधन के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है तथा पार्टी एवं कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया है कि आने वाले विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों मे हम सब इसी एकजुटता के साथ पार्टी को विजय दिलाने के लिये कार्य करते रहेंगे एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी के सपनों का मध्यप्रदेश एवं भारत का निर्माण करने मे अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।