रमडीहा ग्राम के खेत में पहुंचा चार फिट का मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यूट
सिंगरौली 26 जुलाई जिले के सुदूर क्षेत्र चितरंगी तहसील के रमडीहा ग्राम में एक किसान के खेत में चार फिट का मगरमच्छ दिखने से गांव में हड़कंप मच गया। किसान खेत में फसल देखने गया था, इसी दौरान उसे खेत में चार फीट का मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ की जानकारी उसने गांव के लोगों दी। जिसके बाद जानवर को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर वन विभाग की टीम भी आ गई। मगरमच्छ का रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई। ग्राम रमडीहा के किसान के खेत में रविवार को चार फीट का मगरमच्छ आ गया था। मेड़ के पास से मगरमच्छ को अपनी ओर आते देख वह भाग खड़ा हुआ। गांव के लोगों को इसके बारे में बताया तो ग्रामीणों ने खेत में मगरमच्छ के घुसने की सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने करीब आधे घंटे में मगरमच्छ को पकड़ लिया। डीएफओ ने बताया कि मगरमच्छ को सुरक्षित जगह तवा जलाशय में छोड़ा गया है। अधिकारियों ने किसानों को खेतों में जाने में सतर्कता बरतने की अपील की है।