जिला जेल सिंगरौली (पचौर) में पाँच दिवसीय योग प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन
सिंगरौली 14 जुलाई आजादी के अमृत महोत्सव एवम गुरुपूर्णिमा पर जिला जेल पचौर (बैढन) जिला सिंगरौली में पाँच दिवसीय योग प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन 11 जुलाई से प्रारंभ किया गया। जेल में सजायाफ्ता कैदियों को योग प्राकृतिक चिकित्सा की जानकारी डॉ आर डी पांडेय प्रांतीय संयोजक आरोग्य भारती जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान न्यास जिलाध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन सिंगरौली के साथ श्रीमती पुष्पलता सिंह भारत स्वाभिमान न्यास व सदस्य योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, गजमोचन सिंह सह प्रभारी भारत स्वाभिमान न्यास एवं सचिव योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन सिंगरौली, रामनरेश त्रिपाठी प्रभारी पतंजलि योग समिति कोषाध्यक्ष योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, बीके गुप्ता झाड़ू योगी संगठन मंत्री भारत स्वाभिमान न्यास एवं संतोष शाह द्वारा प्रदान किया गया। कैदियों द्वारा उत्साह पूर्वक कार्यक्रम में भाग लेकर ज्ञान प्राप्ति कर धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्था एवम सहयोग हेतु जेल अधीक्षक एवम उप जेल अधीक्षक आभार भी व्यक्त किया गया।