सुरेश गिरी बने भाजपा आइ टी सेल के जिला संयोजक
सिंगरौली 3 मई भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं मोरवा के निवासी श्री सुरेश गिरी जी भाजपा आई टी सेल के जिला संयोजक नियुक्त किये गये हैं। जिला सह मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा जी के अनुमोदन एवं आई टी सेल के प्रदेश संयोजक श्री अमन शुक्ला जी की अनुशंसा से भाजपा जिलाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र गोयल जी ने सुरेश गिरी को भाजपा आइ टी सेल का जिला संयोजक नियुक्त किया है। आइ टी सेल जैसे महत्वपूर्ण विभाग का संयोजक बनाये जाने के पश्चात सुरेश गिरी जी ने समस्त वरिष्ठों के प्रति अपना आभार जताते हुये कहा है कि पार्टी द्वारा मुझे जो दायित्व दिया गया है उसका मै पूरी निष्ठा एवं लगन से निर्वहन करूंगा एवं संगठन को मजबूत करने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करूंगा। सुरेश गिरी जी भाजपा के वरिष्ठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ता माने जाते हैं जोकि कई तरह के सामाजिक कार्यों मे सर्वदा सक्रिय रहे हैं। सुरेश गिरी कुशल लेखक एवं हिंदी भाषा के अच्छे कवि के रूप में भी क्षेत्र मे अपनी पहचान रखते हैं। सुरेश गिरी के आइ टी सेल का जिला संयोजक नियुक्त होने से पार्टी के समस्त जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं मे प्रसन्नता है तथापार्टीकेसमस्तजनप्रतिनिधियों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें नवीन दायित्व के लिये बधाई प्रेषित की है तथा विश्वास व्यक्त किया है कि सुरेश जी की क्षमताओं एवं अनुभव का लाभ पार्टी एवं संगठन को अवश्य मिलेगा।