सिंगरौली जिला की श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने की शोक सभा दी सेना के जनरल के साथ सभी जवानों को दी श्रद्धांजलि
सिंगरौली 10 दिसम्बर सिंगरौली जिले में कार्य कर रही श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना सिंगरौली के तत्वाधान और जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में 8 दिसंबर 2021 को वायुसेना के विमान दुर्घटना में शहीद प्रथम CDS बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी, सैन्य अधिकारी एवं जवानों के लिए श्रद्धान्जलि सभा का आयोजनआज श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना सिंगरौली के तत्वाधान और जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में 8 दिसंबर 2021 को वायुसेना के विमान दुर्घटना में शहीद प्रथम CDS बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी, सैन्य अधिकारी एवं जवानों के लिए श्रद्धान्जलि सभा का आयोजन SP कार्यालय सिंगरौली स्थित अमर जवान स्तंभ पर किया गया।उपस्थित गणमान्यों ने पुष्प अर्पित कर एवं मौन धारण कर दिवंगत वीर आत्माओ की शांति की प्रार्थना कर अश्रुपूरित श्रद्धान्जलि अर्पित की। श्रद्धान्जलि सभा मे मुख्य रूप से सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैश्य , जिला दंडाधिकारी सिंगरौली राजीव रंजन मीणा , पुलिस अधीक्षक सिंगरौली वीरेंद्र सिंह , पूर्व नगर निगम सिंगरौली अध्यक्ष चंद्र प्रताप विश्वकर्मा पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम सिंगरौली रजनीश पांडेय , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर नगर पुलिस अधीक्षक देवेश पाठक ,युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पाल, यूथ कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान , पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष विनोद चौबे कचनी , कोतवाली थाना प्रभारी अरुण पांडेय , विन्ध्यनगर थाना प्रभारी यू पी सिंह , थाना यातयात प्रभारी दीपेंद्र सिंह , आर आई आशीष तिवारी , जिला अधिवक्ता संघ उपाध्यक्ष अवनीश दुबे , कार्यकारिणी सदस्य नवनीत शर्मा , यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अजय सिंह चंदेल , समाजसेवी राजमणि सिंह , शीतला प्रसाद केसरवानी , राजेन्द्र , अशोक शाह एवं करणी सेना के सैकड़ो पदाधिकारी की उपस्थिति रही।