थमने का नाम नहीं ले रहा दुर्घटनाओं का सिलसिला मोरवा जयंत मार्ग पर फिर गई एक की जान
खस्ताहाल सड़कें और उस पर चल रहे भारी वाहन लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। आज फिर मोरवा जयंत मार्ग पर एक हादसा पेश आया जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई, वही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी अनुसार मोरवा *सर्किट हाउस रोड निवासी कमलेश पिता बनवारी अपनी पत्नी रश्मि* को साथ लेकर मोटरसाइकिल क्रमांक MP 66S 5687 से विंध्यनगर अस्पताल में इलाज कराने जा रहा था की सिंगरौली जयंत मार्ग पर एनसीएल के पानी टैंकर क्रमांक MP 66G 2157 की चपेट में आकर काल के गाल में समा गया। घटना के बाद इस मार्ग पर लंबा जाम लग गया। वहीं घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मोरवा *निरीक्षक मनीष त्रिपाठी* सदल बल घटनास्थल पहुंचे। जहां उन्होंने घायल कमलेश एवं उसकी पत्नी को इलाज हेतु नेहरू शताब्दी चिकित्सालय भिजवाया जहां गंभीर रूप से घायल कमलेश की मौत हो गई वही उसकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस द्वारा पानी टैंकर को थाने में खड़ा कराकर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी रोष देखा गया। लगातार हो रही दुर्घटनाओं में जान गवा रहे सफाई कर्मियों को लेकर अब सफाई कामगार लामबंद हो गए हैं। इस मामले पर *नगर निकाय सफाई कामगार प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष महेश कुमार* ने बताया कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय एवं परिवार के एक सदस्य को एनसीएल में स्थाई नौकरी नहीं मिलती तब तक नगर निगम में सफाई कर्मी हड़ताल पर रहेंगे। साथ ही कल सुबह 9 बजे सभी सफाई कर्मी नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में इकट्ठा होकर पीड़ित परिवार को न्याय की मांग करेंगे।