जिले में 47 आरक्षक बने कार्यवाहक प्रधान आरक्षक

जिले में 47 आरक्षक बने कार्यवाहक प्रधान आरक्षक

सिंगरौली 2 सितम्बर। पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा के अनुमोदन उपरांत पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार सिंह ने जिले के 47 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक के पद पर कार्यवाहक के रूप में पदोन्नत आदेश जारी किया है। यह आदेश बुधवार की रात करीब 9 बजे जारी किया गया है। पदोन्नत आदेश जारी करते हुए जिन थाना व चौकी में ऐसे आरक्षक पदस्थ थे उनकी नवीन पदस्थापना नहीं की गयी है बल्कि उसी थाना में कार्यभार संभालने के निर्देश दिये गये हैं।
पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार सिंह के यहां से कार्यवाहक प्रधान आरक्षकों के आदेश जारी किये गये। जिसमें विजय कुमार खरे, नीरज सिंह, संत कुमार प्रजापति, रूकमण् ितिवारी, संतोष कुमार साकेत, बंशलाल प्रजापति, संदीप सिंह, नरेन्द्र सिंह यादव, रामनरेश कुम्हार,उमाकांत शुक्ला, जतिन कुमार दुबे, धीरेन्द्र कुमार अहिरवार, जितेन्द्र तिवारी, सुनील सिंह, उमेश प्रताप बागरी, सविता सिंह, नातीलाल बागरी, धर्मराज कोल, आलोक सिंह बागरी, ज्योति त्रिपाठी, अल्पना सिंह, कुलदीप शर्मा, गरूण प्रसाद साकेत, अनिल नवैत, वीरेन्द्र कुमार पटेल, भगवानदीन सिंह, नितिन गौतम, अरविन्द्र प्रसाद कोल, राजेश सिंह, रामबहोर रावत, श्यामवती देवी, बेला कली, रमेशचन्द्र साकेत, रावेन्द्र सिंह, पुष्पराज सिंह, पतरंग सिंह पैगाम, पुष्पराज सिंह टेकाम, शिवलाल प्रजापति, शिवकुमार पनिका, तेज प्रताप टाडिया, कुंजबिहारी सिंह, बृजेश कुमार सिंह, विनोद कुमार रावत, राजकुमार प्रजापति, कृष्णदेव कुशवाहा, विपरीत कुमार द्विवेदी शामिल हैं। इनकी पूर्व तैनाती स्थान पर यथावत रहेंगे।
०००००
डीएसपी ने फित्ती लगाकर किया सम्मानित
जानकारी के मुताबिक जिले की महिला अपराध प्रकोष्ठ की उप पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी देवसर प्रियंका पांडेय एवं महिला थाना प्रभारी प्रीति सिंह द्वारा महिला अपराध प्रकोष्ठ में पदस्थ आशीष सिंह बागरी, ज्योति त्रिपाठी तथा महिला थाना में पदस्थ बेलाकली सिंह, आलोक बागरी को जारी सूची अनुसार पदोन्नत किया गया। उप पुलिस अधीक्षक द्वारा नवीन प्रधान आरक्षकों को बधाई देते हुए आने वाले समय में कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। तो वहीं उन्हें फित्ती लगाकर कार्यवाहक प्रधान आरक्षक का दायित्व सौंपते हुए सम्मानित किया।
००००००
माडा थाने से 2 आरक्षक हुए पदोन्नत
निरीक्षक ने फित्ती लगाकर दी बधाई
माड़ा थाना में पदस्थ दो आरक्षक कार्यवाहक प्रधान आरक्षक बने हैं। जिन्हें आज टीआई ने फित्ती लगाकर बधाई दी। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा आरक्षक की पदोन्नति सूची जारी होने के बाद सिंगरौली जिले के माड़ा थाने से 2 आरक्षकों की पदोन्नति पर निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह ने आरक्षक से कार्यवाहक प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति पाए राजकुमार प्रजापति एवं रमेश चंद को फित्ती लगाकर आगामी भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान वहां थाने का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। जिन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।