एमपीईबी के अधिकारी, कर्मचारी आज रहेंगे 24 घण्टे के हड़ताल पर
*आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य बिजली व्यवस्थाओं पर पड़ सकता है प्रभाव, संगठन ने मोबाइल अटेंड करने से किया है मना*
म.प्र.यूनाइटेड फोरम फार पावर एम्प्लाईज एवं इंजीनियर्स के प्रदेश संयोजक के आह्वान पर आज 10 अगस्त को संपूर्ण जिले में एमपीईबी अमला 24 घण्टे हड़ताल पर रहेगा। यूनाइटेड फोरम ने जिले के एमपीईबी अमले को हड़ताल के संबंध में दिशा-निर्देश भी दिया है।
म.प्र.यूनाइटेड फोरम फार पावर एम्प्लाईज एवं इंजीनियर्स सिंगरौली के जिला संयोजक ने बताया है कि आज 10 अगस्त को केन्द्र सरकार के इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2021 के विरोध में एवं प्रदेश में विद्युत अधिकारी, कर्मचारियों की लंबित 18 मांगों के निराकरण के लिए 24 घण्टे तक हड़ताल किया जाये। जहां इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सेक्टरों की व्यवस्था अस्त-व्यस्त हुई तो 24 घण्टे तक कोई सुधार नहीं किया जायेगा। वहीं प्रदेश फोरम ने हड़ताली अमले को 15 बिंदुओं का निर्देश भी जारी किया है। जिसमें हड़ताल के बारे में कहा गया है कि किसी भी कर्मचारी, अधिकारी को कार्यालय नहीं जाना है, समस्त कार्यालयीन कार्य बंद रहेंगे। उपकेन्द्रों, पावर हाउस में शिफ्ट ड्यूटी यथावत रहेगी। फ्यूज ऑफ कॉल सेवाएं बंद रहेंगी। सरकारी अस्पताल, हाई कोर्ट आदि अत्यावश्यक सेवाओं की विद्युत व्यवस्था सुचारू रहेंगे। उपस्थिति पंजी, बायो मैट्रिक मशीन में उपस्थिति दर्ज नहीं करनी है। किसी भी प्रकार का राजस्व संग्रहण का कार्य नहीं करना है। 10 अगस्त की रात्रि से करीब 24 घण्टे तक किसी भी प्रकार का लाइन फाल्ट किसी में स्तर का अटेंट नहीं करना है। सिर्फ उन लाइन को अटेंड करना है जिससे सरकारी अस्पताल, हाई कोर्ट आदि अति आवश्यक सेवाओं की विद्युत सेवा प्रभावित है। किसी भी प्रकार की विभागीय बैठक, भौतिक, वर्चुअल न तो आयोजित की जायेगी और न ही इनमें भाग लिया जायेगा। अंतर विभागीय बैठकों में भी ऊर्जा विभाग के कोई भी कर्मचारी, अधिकारी शामिल नहीं होंगे। किसी भी प्रकार की जानकारी ईमेल, वाट्सअप, पत्र आदि के माध्यम से न ही मांगी जायेगी नहीं दी जायेगी। ईआरपी के माध्यम से कोई भी अधिकारी कर्मचारी 10 तारीख को लॉगिन नहीं करेगा न ही किसी प्रकार की प्रविष्टि करेगा। एरिया स्टोर, कार्य शाला में सामग्री का आदान प्रदान बंद रहेगा, किसी भी उप संभाग से सामग्री प्राप्त करने के लिए वाहन न भेजा जाये, एसटीएम, एसटीसी, विजिलेंस, आरएओ के सभी कार्य बंद रहेंगे। कोई भी विभागीय अधिकारी,कर्मचारी उस दिन शासकीय वाहन का उपयोग नहीं करेंगे एवं शासकीय वाहनों का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। 13 सभी अधिकारी,कर्मचारियों का दिया गया सरकारी सीयूजी मोबाइल नंबर रात्रि 12 बजे से 24 घण्टे के लिए बंद रहेगा। सभी अधिकारी,कर्मचारी अपने मोबाइल, वाट्सअप पर 10 अगस्त को कार्य बहिष्कार की प्रोफाइल पिक्चर एवं स्टेटस को आज ही अपडेट कर लें। इसके अलावा प्रदेश संगठन के द्वारा अन्य दिशा-निर्देश दिये गये हैं।