शिव शक्ति संस्कृतिक मंडल की बैठक संपन्न
सीहोर। कार्यमंगलम में सोमवार को शिव शक्ति संस्कृतिक मंडल द्वारा संगीतमय सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के भव्य आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। सिंधी कॉलोनी में भगवान झूलेलाल मंदिर के सामने मैदान पर वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय के सरंक्षण में भव्य आयोजन किया जाएगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति की अध्यक्षता मे कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसहमति से महिला मंडल अध्यक्ष भाजपा नेत्री प्रेमलता राठौर को चुना गया। समाजसेवी ऋषि सोलंकी के द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्प माला पहनाकर अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया गया।
इंग्लिशपुरा वार्ड नंबर 6 में आगामी 14 से 20 दिसंबर तक संगीतमय सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं को प्रसिद्ध कथा व्यास सुश्री प्रज्ञा विष्णु प्रिया के द्वारा अपनी मधुर वाणी में प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा मधुर संगीतमय भजनों के साथ श्रवण कराई जाएगी। प्रसिद्ध भजन गायक गोकुल शर्मा के द्वारा अपने भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजन के लिए गठित की गई कार्यकारिणी में संरक्षक भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाडा, विधायक सुदेश राय,विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर,पूर्व विधायक रमेश सक्सेना,भाजपा नेता गौरव सन्नी महाजन,नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सीताराम यादव
भाजपा नेता डॉ अजय पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति,भाजपा नेता पंकज गुप्ता,समाजसेवी दीपक सोनी,विवेक राठौर,जितेंद्र तिवारी को चुना गया। विशेष सलाहकार के रूप में रमेश आहूजा,शंकर लाल शर्मा,अशोक सिसोदिया,सेवा यादव,श्यामपुर मंडल अध्यक्ष अजय ठाकुर,मनोहर सिसोदिया,श्रवण वास्तवार,आशीष गुप्ता,तुलसीराम सेन को शामिल किया गया। उपाध्यक्ष दीपक राठौर,हरीश विश्वकर्मा,नरेंद्र राजपूत,अमन वर्मा, महिला मंडल उपाध्यक्ष निकिता राणा,रमा सिंह क्षत्राणी,श्यामबाई विश्वकर्मा,सचिव संतोष वर्मा,कोषाध्यक्ष राजेंद्र नागर,संगठन मंत्री अनुज श्रीवास्तव,दुष्यंत दासवानी एवं प्रवक्ता की जिम्मेदारी पवन विश्वकर्मा को प्रदान की गई है।