कोविड काल में बैढ़न भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह चंदेल की टीम द्वारा लगातार दसवें दिन ट्रामा सेंटर में भोजन पैकेट किया गया वितरण

कोविड काल में बैढ़न भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह चंदेल की टीम द्वारा लगातार दसवें दिन ट्रामा सेंटर में भोजन पैकेट किया गया वितरण

भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल के निर्देश पर मंडल अध्यक्ष बैंढन विक्रम सिंह चंदेल के नेतृत्व में लगातार दसवें दिन ट्रामा सेंटर में भोजन पैकेट वितरण किया गया इस कोविड काल में संपूर्ण प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है जिसके कारण ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीजों के परिजनों को खाने के लाले पड़े रहते हैं ऐसे संकट की घड़ी में बैढ़न भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह चंदेल की टीम के द्वारा लगातार ट्रामा सेंटर में मरीजों के परिजनों एवं गरीब असहाय लोगों को भोजन वितरण किया जा रहा है
उपस्थिति में महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष किरण सोनी, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष मुकेश तिवारी, युवा मोर्चा के महामंत्री प्रभांशु सर्राफ, बैढन मंडल के उपाध्यक्ष सुनील जायसवाल, राजेंद्र कश्यप, संत शाह, सौरभ गुप्ता मंडल के मंत्री मनोज कुशवाहा, एवं राजकुमार शाह, शिवम सोनी वह पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।