राज्यसभा नामांकन विवाद पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन राष्ट्रपति के…
Day: June 17, 2026
रेलवे से प्रभावित परिसंपत्तियों का मिले उचित प्रतिकर- विश्वमित्र पाठक
रेलवे से प्रभावित परिसंपत्तियों का मिले उचित प्रतिकर- विश्वमित्र पाठक रेलवे से प्रभावित परिवारों की समस्याओं…
रेलवे से प्रभावित परिसंपत्तियों का मिले उचित प्रतिकर- विश्वमित्र पाठक रेलवे से प्रभावित परिवारों की समस्याओं से अवगत हुए क्षेत्रीय विधायक दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/ उप संपादक अनुरोध शुक्ला सिंगरौली सिंगरौली /विधानसभा क्षेत्र सिहावल अंतर्गत विभिन्न ग्रामों चंदवाही, देवरी, मटिहनी, बहेरा, गजरहा, गजरही, भितरी में रेलवे परियोजना से प्रभावित परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सिहावल विधानसभा के विधायक विश्वामित्र पाठक ने भूअर्जन विभाग एवं रेलवे विभाग के अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। इस दौरान माननीय विधायक जी ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि रेलवे लाइन निर्माण से प्रभावित किसानों की भूमि, आवास एवं अन्य परिसंपत्तियों का भूअर्जन अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप उचित मूल्यांकन कर उन्हें न्यायोचित प्रतिकर प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक प्रभावित परिवारों को नियमानुसार उचित मुआवजा नहीं मिल जाता, तब तक किसी भी किसान अथवा परिवार को अपने घर एवं भूमि खाली करने के लिए बाध्य न किया जाए। विधायक श्री विश्वामित्र पाठक जी ने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्य आवश्यक हैं, किन्तु विकास की कीमत किसानों एवं आमजन के अधिकारों का हनन करके नहीं चुकाई जा सकती। प्रभावित परिवारों के हितों की रक्षा करना शासन एवं प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। क्षेत्रीय किसानों एवं ग्रामीणजनों ने भी अपनी समस्याओं एवं मांगों से विधायक श्री पाठक को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने सभी मामलों के निराकरण हेतु भूअर्जन विभाग एवं रेलवे के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। सिहावल विधानसभा के किसानों एवं आमजन के हितों के प्रति विधायक विश्वामित्र पाठक की यह संवेदनशील पहल जनहित एवं किसान हितैषी सोच का परिचायक है, जिससे प्रभावित परिवारों में विश्वास एवं राहत का वातावरण निर्मित हुआ है। इस दौरान राकेश शुक्ला एसडीएम, इंद्रभान सिंह तहसीलदार, मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र पाण्डेय, रेलवे के अधिकारी, संविदाकार के प्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी एवं पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता व रेलवे से प्रभावित ग्रामीण जन एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।।
रेलवे से प्रभावित परिसंपत्तियों का मिले उचित प्रतिकर- विश्वमित्र पाठक रेलवे से प्रभावित परिवारों की समस्याओं…
बारिश से पहले नगर पालिका की कार्रवाई, जर्जर मकानों को किया जमींदोज
बारिश से पहले नगर पालिका की कार्रवाई, जर्जर मकानों को किया जमींदोज सीहोर। आगामी वर्षा ऋतु…